आईटीआई डीजल मैकेनिक क्या है

आईटीआई डीजल मैकेनिक क्या है, आज के समय मे अगर सबसे अधिक विकास कार्य किसी कम के लिए हो रहा है तो वह है मशीनिकरण का जैसे-जैसे समय आंगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे मशीनो से सम्बंधित संसाधनों की मात्रा भी बहुत अधिक मात्रा मे बढ़ती जा रही है। आज लगभग सभी ऐसी चीजें जो विधुत से चल रही है उसमे मशीनिकरण होना निश्चित ही होता है।

जब भारत जैसे बड़े जनसंख्या वाले देशो की बात होती है तो यह बात पक्की है की इंजनों और मशीनो का सबसे अधिक उपयोग यहाँ जरूर होता होगा। यह तो एक सामान्य सी ही बात है की जब इतनी अधिक मात्रा मे इंजीन और मशीन है तो उनकी देख भाल भी जरूर होती होंगी। लेकिन सभी लोगों को इन चीजों से सम्बंधित बातों का पता नहीं होता है ऐसे मे ऐसे छात्रों की मांग सबसे अधिक बढ़ जाती है जो इंजिन वाली वस्तुओं का पर्याप्त ज्ञान रखते हो।

इसी क्षेत्र मे तरक्की करने के लिए इसलिए भारत मे आईटीआई मे एक नयी ट्रेड को जोड़ा गया जिसमे इससे सम्बंधित कार्यों को सिखाया जाये जिसका नाम है डीज़ल मैकेनिक। यह एक ऐसी ट्रेड है जिसमे इंजिनो और मशीनो से सम्बंधित कार्यों को प्रमुखता दी जाती है।

तो दोस्तों आज के इस लेख मे हम जानेंगे की आखिर क्या है आईटीआई डीजल मैकेमिक इसमें हम आपको बतायेंगे ट्रेड से सम्बंधित पूरी जानकारी को, तो आईटीआई डीजल मैकेनिक क्या है इसकी पूरी बात को अच्छे से समझने के लिए हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहे।

आईटीआई डीजल मैकेनिक क्या है

डीजल मैकेनिक को आईटीआई की सबसे बेहतरीन ट्रेड मे से एक माना जाता है डीजल मैकेनिक एक ऐसी ट्रेड है जिसमे हमें डीजल इंजिन के बारे मे बताया जाता है इस ट्रेड मे हमें इंजिन के हर एक भाग के बारे मे विस्तार से पढ़ाया जाता है। इस ट्रेड के अंतर्गत आपको वाहनों के डीजल इंजीन के विभिन्न भागो को अलग-अलग करके उसके सुधरने का कार्य और सही नियम के अनुसार इंजिन के भागो की जाँच करना, उनमे सुधार करना एवं सही क्रम मे इंजिन के सभी भागो को जोड़ने का अभ्यास करवाया जाता है।

डीजल मैकेनिक मे इंजिन के विभिन्न भाग जैसे की कूलिंग सिस्टम,इंटेक सिस्टम,एग्जास्ट सिस्टम और फ्यूल सिस्टम आदि की मरम्मत करने का परिक्षण करवाया जाता है। इसी प्रकार के कार्य को डीजल मैकेनिक कहा जाता है।

आईटीआई डीजल मैकेनिक क्या है

डीजल मैकेनिक के लिए योग्यता

अगर आप भी डीजल मैकेनिक से आईटीआई को करना चाहते है तो उसके पहले आपको कुछ जरुरी योग्यता की शर्तो को पूरा अवश्य करना होगा, जो इस प्रकार है।

  • डीजल मैकेनिक से आईटीआई करने के लिए आपको किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्था से 10 वी पास होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा आपके 10वी मे कम से कम 50% अंक जरूर होंने चाहिए क्योंकि अधिकतर आईटीआई संस्थानों मे चयन मेरिट के आधार पर ही होती है।

उक्त योग्यता होने पर डीजल मैकेनिक से आईटीआई मे चयन आसानी से करवा सकते है।

डीजल मैकेनिक मे लगने वाला समय

डीजल मैकेनिक से आईटीआई करने का सबसे बड़ा लाभ तो यही मिलता है की इसे सिर्फ 1 वर्ष की अवधि मे ही किया जा सकता है। इन 1 वर्ष मे आपको कुल 2 सेमेस्टरो को पास करना होगा दोनों सेमेस्टर मे पास होने के बाद आपको उसका प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।

डीजल मैकेनिक मे सब्जेक्ट

डीजल मैकेनिक से आईटीआई करने पर आपको मुख्य रूप से पांच सब्जेक्ट का अध्यन करना होगा, इन चार सब्जेक्ट मे आपको सम्बंधित ट्रेड की पूरी जानकारी को अच्छे से लिखित और प्रैक्टिकल करवा के सिखाया जायेगा, नीचे हम आपको बताते है डीजल मैकेनिक के चारो सब्जेक्ट के नाम क्रम से।

  1. मैकेनिक डीजल थ्योरी
  2. मैकेनिक डीजल प्रैक्टिकल (Professional Skills)
  3. इंजीनियरिइंग ड्राइंग
  4. वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस
  5. एम्प्लोयीबिल्टी स्किल्स

मैकेनिकल डीजल मे करने वाले कार्य

अगर आप मैकेनिक डीजल से आईटीआई का डिप्लोमा कोर्स करते है तो आपको इन कामों को सिखाया जायेगा और जिन्हे आपको उसके बाद करना होगा।

  • इंजिन की देख-भाल सम्बंधित काम।
  • इंजीन की dismantling और assembling संबधि काम।
  • इंजिन के repairing सम्बन्धी कार्य।
  • इंजिन की inspection सम्बन्धी कार्य।
  • इंजीन की turning सम्बन्धी काम।

इन सभी कामों को आपको डीजल मैकेनिक से आईटीआई करने पर आपको सिखाया जायेगा।

मैकेनिक डीजल मे करियर

अगर आप एक प्रशिक्षत मैकेनिकल इंजीनियर बन गए है तो आपको निम्न क्षेत्रों मे अपना करियर बनाने का अवसर मिलता है।

  • भारतीय रेलवे मे लोकोपायलट और टेकनीशियन
  • भारतीय सेना के तीनो विभागों मे टेकनीशियन
  • एयरपोर्ट मे टेकनीशियन
  • कोई भी ऐसी कंपनी जिसमे वाहन से सम्बंधित या फिर मशीनो व इंजिन से सम्बंधित कामों को किया जाता है वह कंपनी डीजल मैकेनिक के रूप मे काम कर सकते है।
  • वाहन बीमा इंसोरेंस कंपनी मे एजेंट या फिर इनपेक्शन अफसर
  • किसी भी निजी उद्योग या दुकान मे इंजिन तकनीशियन

ऊपर दिए गए इन सभी क्षेत्रों के अतिरिक्त भी अन्य क्षेत्रों मे भी आप डीजल मैकेनिक से आईटीआई करके एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकते है।

डीजल मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने

एक डीजल मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने और बनने की पूरी प्रक्रिया को नीचे हम एक-एक स्टेप्स मे बता देते है।

  • डीजल मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए आपको आईटीआई से योग्यता का प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।
  • उसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 पास करनी होंगी।
  • इसके बाद आपको सरकारी या प्राइवेट आईटीआई मे दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के आपको  ट्रेड चुनने का विकल्प मिलेगा जहाँ आपको डीजल मैकेनिक को चुन लेना है।
  • अब इसके बाद बोर्ड द्वारा पात्र छात्रों की लिस्ट कुछ क्रम मे डाल दी जायेगी।
  • जिसके बाद आपको अपनी संस्था मे एडमिशन ले लेना है।
  • जहाँ से एक वर्ष का प्रशिक्षण लेने के बाद आपको दोनों सेमेस्टर के एग्जाम को पास कर लेना है।
  • इसके बाद आपको आपकी ट्रेड से सम्बंधित डिप्लोमा का प्रमाण-पत्र दे दिया जायेगा।
  • जिससे आपको एक डीजल मैकेनिकल इंजीनियर की मान्यता दे दी जायेगी।

डीजल मैकेनिक की फीस

अगर डीजल मैकेनिक से आईटीआई करने के लिए आप सरकारी संस्थान मे अपना नाम लिखवाते है तो सिर्फ 5 हजार रूपये आपको 1 वर्ष की फीस लगेगी। वही प्राइवेट कॉलेज से आईटीआई करने की फीस लगभग 20 हजार रूपये तक हो सकती है।

निष्कर्ष

दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको हमारा यह लेख आईटीआई डीजल मैकेनिक क्या है काफ़ी पसंद आया होगा हमने इस लेख मे आईटीआई की डीजल मैकेनिक से जुडी हर एक बात को अच्छे से बताने का प्रयास किया।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने मित्रो के साथ शेयर अवश्य करें।

Share On
Emka News
Emka News

Emka News पर अब आपको फाइनेंस News & Updates, बागेश्वर धाम के News & Updates और जॉब्स के Updates कि जानकारी आपको दीं जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *