Zika Virus India क्या जीका वायरस की कोई वैक्सीन हैडॉक्टर से जान लीजिए सच्चाई
हम इस आर्टिकल के द्वारा जीका वायरस की वैक्सीन उपलब्ध है कि नहीं इसके साथ जीका बायरस ९के प्रभाव से बचने के लिए किन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।
Contents
Zika Virus India
India Zika Virus Vaccine जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाला एक वायरल संक्रमण बीमारी है जो जानलेवा साबित हो सकता है। अब सवाल उठता है कि क्या जीका वायरस से बचने के लिए कोई वैक्सीन या दवा अभी उपलब्ध है कि नहीं एक्सपर्ट से जान लेते हैं।
All About Zika Virus Treatment कर्नाटक और महाराष्ट्र में जीका वायरस (Zika Virus) के कुछ केस मिलने के बाद लोगों के मन में इस वायरस को लेकर बहुत से सवाल उठा रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जीका वायरस कोई नई प्रकार की बीमारी नहीं है और पिछले कई सालों से लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
यह एक वायरल इंफेक्शन बीमारी है जो संक्रमित एडीज मच्छर के काटने द्वारा लोगों में फैलता है। यह एक प्रकार का खतरनाक इंफेक्शन है और कई मामलों में तो इससे जान भी जा सकती है। अब लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या जीका वायरस की कोई वैक्सीन (Vaccine) है इस बारे में पूरी सच्चाई जान लेते हैं।
क्या जीका वायरस की वैक्सीन उपलब्ध है?
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत के अनुसार जीका वायरस की अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी वैक्सीन नहीं बन सकी है। इस संक्रमण से बचाव के लिए कोई सटीक दवा भी अभी उपलब्ध नहीं है।
जीका बायरस के लक्षणों के आधार पर मरीजों का इलाज किया जाता है। जब बुखार आने पर बुखार की टेबलेट दी जाती है और दर्द के लिए नॉर्मल पेन किलर का उपयोग किया जाता है। अगर किसी की स्थिति अधिक गंभीर है तो उसके अनुसार इलाज किया जाता है। इन्हीं दवाओं से अधिकतर मरीज लगभग ठीक हो जाते हैं।
FTP क्या है ? इसका इस्तेमाल कैसे करते है 2023
Narco test क्या है और ये कैसे होता है
इन बातों का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी
डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि इलाज के अलावा लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि जीका वायरस से जल्द से जल्द ठीक हो सके। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति को पूरी तरह ठीक होने तक आराम करना चाहिए।
खाने में फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। अधिक मात्रा में पीना चाहिए जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति से बचा जा सके। इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाए तो करीब 7-10 दिनों में संक्रमण से ठीक हो सकते है।

घर पर इलाज करना खतरनाक हो सकता है
डॉक्टर के अनुसार कुछ लोग जीका वायरस से संक्रमित हो जाते है लेकिन वे लोग अपना टेस्ट नहीं कराते और घर पर ही इलाज करना शुरू कर देते हैं। ऐसा करना खतरनाक सावित हो सकता है। अगर आपको बुखार, सिर दर्द, मसल्स में दर्द, लाल आंखें होना आदि लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत ब्लड का चेकअप कराना चाहिए।
इसके बाद डॉक्टर से सलाह करके दवाई लेनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। अधिक गंभीर स्थिति में जीका संक्रमण ब्रेन और आंखों को डिमेज कर सकता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को इससे बचने के लिए विशेष खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता है। जो बच्चे के लिए जान लेवा भी हो सकता है।