मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राजस्व विभाग के कार्यों और गतिविधियों की ली की समीक्षा, दिये यह जरुरी दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राजस्व विभाग के कार्यों और गतिविधियों की ली की समीक्षा, दिये यह जरुरी दिशा निर्देश 

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार एक्शन मोड में नजर आते दिखाई दे रहे हैं उन्होंने कुछ 26 दिसंबर 2023 को राजस्व विभाग के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा ली जिसमें उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया कि राजस्व से जुड़े कार्यों जैसे नामांतरण,बटवारा और मालिकाना हक़ आदि का निराकरण करने के लिए मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 26 दिसंबर 2023 को भोपाल में मीटिंग के दौरान या फैसला लिया जिसमें उन्होंने अन्य कुछ दिशा निर्देश की राजस्व विभाग को जी आई जानते हैं क्या थे वह नई दिशा निर्देशन का पालन करना इस विभाग के लिए बहुत ही आवश्यक होगा।

मोहन यादव ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए निम्नलिखित नई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

  • पटवारी अपने मुख्यालय की ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम कर के भी समस्या का निवारण करें।
  • विभागीय स्तर पर दिखाई देने वाली कमियां दूर करें।
  • राजस्व प्रकरण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  • लंबित कार्यों की सतत समीक्षा हो।
  • अभियान चलाकर नागरिकों की समस्या का निवारण किया जाए।
  • जहां आवश्यक हो वहां पर पुलिस बल का सहयोग लेकर नागरिकों की राजस्व से संबंधित परेशानिया हल की जाए।
  • राजस्व से जुड़े कार्यों जैसे नामांतरण,बटवारा और मालिकाना हक़ आदि का निराकरण करने के लिए मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित करें।
  • कार्य योजना बनाकर राजस्व प्रकरणों को हल किया जाए।
  • पारदर्शिता और स्वच्छता से कार्यों का संपादन हो।
  • प्रशासन से आईटी का प्रयोग निरंतर किया जाए।
  • शिविर लगाकर नागरिकों की समस्या हल करें।
  • नागरिकों की समस्याओं का समाधान तुरंत इस समय किया जाना चाहिए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा यह सभी दिशा निर्देश राज्यसभा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लागू की है ऐसा न करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा सकती है।

शिकायत होने पर की जायेगी कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यह दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि अगर इन आवश्यक  निर्देशों का पालन कर्मचारियों के द्वारा सही तरीके से नहीं किया गया और अगर किसी व्यक्ति या नागरिक के द्वारा इसके लेकर कोई शिकायत होती है तो उसे कर्मचारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे पद से हटा दिया जाएगा।

बताने की अगर किसी भी नागरिक की राजस्व विभाग या किसी भी प्रकार के कार्य का सही तरीके से पूरा नहीं किया जा रहा है तो कोई भी नागरिक सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके उसकी शिकायत कर सकता है।

इसे पढ़े – मुख्यमंत्री मोहन यादव चालू रखेंगे शिवराज सिंह की 5 योजनाओं को, दिखाई हरि झंडी

Aadhar Update: आधार पहचान का प्रमाण है, नागरिकता या जन्मतिथि का नहीं