Bharat Jan Kalyan Yojana | भारत जन कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2023

Bharat Jan Kalyan Yojana, bharat jan kalyan yojana contact number, bharat jan kalyan yojana indore, bharat jan kalyan yojana rajasthan, भारत जन कल्याण योजना, लोगों को मिलेगा सस्ता सामान और दुकानदार भी करेगा कमाई। भारत जन कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 

Bharat Jan Kalyan Yojana भारत जन कल्याण योजना 

कोरोना वायरस के कारण लोगो के सामने रोजगार की समस्या हो गई है। इसके अलावा कई विदेशी कम्पनियाँ देश में अपना व्यवसाय को फैला रही है।  इन कम्पनियों के द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने के कारण स्थानीय दुकानदार की आय धीरे धीरे कम होती जा रही है। इन सभी समस्याओं को  समाप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा भारत जन कल्याण योजना का आरंभ किया गया है।

इस योजना के माध्यम से जनकल्याण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। जिनके माध्यम से राशन व किराने का सामान कम दामों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे मध्यम वर्ग तथा गरीब वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। इन जन सुविधा केंद्रों पर अच्छी क्वालिटी का राशन व किराने का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भारत जन कल्याण स्कीम से जुड़ी जानकारी जैसे भारत जन कल्याण योजना का उद्देश्य,भारत जन कल्याण योजना के लाभ,योजना के लिए पात्रता,आवश्यक दस्तावेज तथा योजना के आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार इस आर्टिकल के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

क्या भारत जन कल्याण योजना सरकारी योजना है

भारत जन कल्याण योजना सरकारी योजना नही है। भारत जनकल्याण योजना अंजना एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है जो भारत सरकार के तहत पंजीकृत है। भारत जनकल्याण योजना  पंचायत,गांवों, शहर,शहर स्तर पर किराने का सामान,खाद्यान्न,कृषि बीज,आयुर्वेदिक उत्पाद आदि उपलब्ध कराती है।

भारत जन कल्याण योजना का उद्देश्य

लोगों को रियायती दरों पर अच्छी क्वालिटी का राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के द्वारा 20% से 50% की छूट पर ब्रांडेड समान नागरिकों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

 जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और वह अच्छे गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट उपयोग कर पाएंगे। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस योजना को आरंभ कर दिया गया है। प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक तथा 2 लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह से प्रत्येक केंद्र पर 3 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

गृह उद्योगों को भी योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा। मध्य प्रदेश में कई छोटे बड़े गृह उद्योग स्थापित किये गए है। इन सभी गृह उद्योग के द्वारा बनाये गए खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता बेहतर होने पर उन्हें भी भारत जन कल्याण योजना में शामिल किया जाएगा। गृह उद्योग द्वारा बेचे जाने वाली सभी प्रकार सामग्री की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी।

जिसके बाद यदि सामग्री की क्वालिटी अच्छी होती है तो उनकी बिक्री की जाएगी। यदि खरीदार द्वारा किसी ब्रांड की गुणवत्ता शिकायत की जाती है तो इस मामले की जांच प्राथमिक रुप से की जाएगी और यदि किसी खाद पदार्थ से किसी खरीदार को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो उस खाद पदार्थ को बेचना बंद कर दिया जाएगा और खाद्य पदार्थ निर्माता के ऊपर कार्रवाई भी की जा सकती है।

भारत जन कल्याण योजना के लाभ

इस योजना को गरीब व जरूरतमंद लोगों को कम दामों पर ब्रांडेड प्रोडक्ट उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी शहरों में जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। भारत जन कल्याण योजना में जन सुविधा केंद्र शुरू करने पर लोगों को रोजगार के विभिन्न प्रकार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

भारत जन कल्याण मध्य प्रदेश के इन केंद्रों पर राशन व किराने का सामान कम दामों पर रखा जाएगा। इन जन सुविधा केंद्रों में उपलब्ध राशन की क्वालिटी अच्छी होगी और वह कम दाम पर उपलब्ध होंगे। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रोडक्ट पर 20 से 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक तथा 2 सहायक लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार से प्रत्येक केंद्र पर तीन लोगों को नौकरी की प्राप्त होगी। इस योजना के अंतर्गत गृह उद्योग को भी शामिल किया जाएगा। भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत प्रोडक्ट सामान की जांच राज्य की प्रयोगशाला में की जाएगी।

सामान में किसी भी प्रकार की खराबी होने पर उसे वापिस भी किया जा सकेगा और कार्यवाही भी की जाएगी। राशन के समान की गुणवत्ता अच्छी होने पर ही उसे सुविधा केंद्र में बेचा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लोगों को खरीदारी करने के लिए कार्ड बनवाने होंगे। कार्ड बनवाने के लिए उन्हें जन सुविधा केंद्र पर जाकर समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी।

भारत जन कल्याण योजना में उपलब्ध सामान

भारतीय ग्रामीण जन कल्याण योजना में अंतर्गत जन सुविधा केंद्र पर उपलब्ध सामान की जानकारी नीचे दी गई है। शकर,टूथपेस्ट,टूथब्रश,अगरबत्ती,नमक,कोल्ड क्रीम,फेस वॉश,रिफाइंड तेल,चावल,दालें,कपड़े धोने का सर्फ,चाय की पत्ती, मसाला,बेसन,शैंपू, टॉयलेट, क्लीनर,फिनाइल आदि

भारतीय जन सुविधा केंद्र से सामान लेने के लिए क्या करना होगा

भारतीय जन सुविधा केंद्र से सामान लेने पर वस्तुओं पर पर 20 से 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से लोगों को जन कल्याण कार्ड प्रदान किए जाएंगे और इन कार्डो के माध्यम से लोग सामान ले पाएंगे।

भारतीय जन कल्याण कार्ड कैसे बनवाये

यदि आप जन कल्याण कार्ड बनवाने के इच्छुक है तो आपको जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपनी समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी सबमिट करनी होगी। इसके बाद आपका कार्ड बना दिया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों के कार्ड पहले से बने हुए हैं तो वे इन केंद्रों से अपनी खरीदारी कर सकते हैं।

जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए योग्यता और प्रावधान 

वह सभी लोग जो जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलना चाहते हैं उन्हें निम्न प्रावधान को फॉलो करना होगा।

  • आउटलेट का मध्यप्रदेश 15×15 स्क्वायर फिट कमरा होना चाहिए।
  • इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर होना अनिवार्य है।
  • निवेश न्यूनतम 2 लाख रुपये
  • आउटलेट लाइसेंस फीस 35000 रुपये
  • भारत जनकल्याण केंद्र पर प्रतिमाह खर्च किराया 4000 रुपये
  • शॉपकीपर की वेतन 9000 रुपये
  • इंटरनेट तथा बिजली का बिल 2000 रुपये
  • कुल खर्च 15000 रुपये 

भारत जन कल्याण योजना किराना बिक्री से होने वाली इनकम

भारत जन कल्याण किराना से होने वाली कमाई की जानकारी यदि प्रत्येक जन कल्याण केंद्र पर 2000 कार्ड धारक है और प्रत्येक कार्ड धारक प्रत्येक महीने 2000 रूपये की खरीदारी करता है तो इस स्थिति में  बिक्री पर 4000000 रूपये की होगी। इस बिक्री का 5% यानी 200000 रूपये होंगे।

इसी तरह भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत एक जन कल्याण केंद्र से 200000 रुपये प्रतिमाह तक की कमाई की जा सकती है।

भारत जन कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • उम्मीदवार कमज़ोर वर्ग का होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
bharat jan kalyan yojana
bharat jan kalyan yojana

भारत जन कल्याण योजना की आवेदन प्रक्रिया 

जो इच्छुक लाभार्थी जो भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं।

  1.  सर्वप्रथम आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  2. होम पेज पर आपको  Online Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको अप्लाई जन कल्याण सुविधा केंद्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि जिले का नाम,आपका नाम,सप्लाई डिपॉट का नाम,मोबाइल नंबर,पिन कोड,ईमेल आईडी,बैंक डिटेल,नॉमिनी डिटेल आदि।
  5. इसके बाद आपको सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  6. अब आपको Submit Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. इस प्रकार से आप जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर पाएंगे।

भारत जन कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  4. अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  5. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
  6. आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना 2023

मध्य प्रदेश निष्ठा विद्युत मित्र योजना 2023

[sp_easyaccordion id=”32327″]