Sukanya Samriddhi Yojana: ब्याज दर मे 0.2% की हुई बढ़ोतरी, जानिए इसके साथ ही कितनी हो गयी ब्याज दर

भारत सरकार ने Sukanya Samriddhi Yojana मे निवेश करने वाले लोगों की किस्मत खोल कर रख दीं है, सुकन्या समृद्धि योजना मे निवेश करने वाले लोगों के फायदे की सौदा भारत सरकार ने की है। कल 29 दिसंबर 2023 को सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर मे वृद्धि करने का फैसला लिया, इस बैठक के दौरान सभी योजनाओं के निवेश पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमे अन्य किसी और योजना की ब्याज मे वृद्धि नहीं की गयी।

सिर्फ Sukanya Samriddhi Yojana की ब्याज दर मे 0.2% की वृद्धि और 3 साल की टाइम डिपाजिट दर मे 0.1% की वृद्धि की गयी। जिसके बाद Sukanya Samriddhi Yojana की कुल ब्याज दर इस प्रकार से हो गयी, जो हम आपको यहाँ इस खबर मे बताने वाले है।

Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर कितनी हुई है इसकी जानकारी देने से पहले हम आपको पहले सुकन्या समृद्धि योजना के बारे मे थोड़ी संछिप्त रूप मे बता देते है। Sukanya Samriddhi Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साल 2015 मे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान जे तहत शुरू की गयी थी। जिसमे कोई भी परिवार अपनी परिवार की कम से कम 2 बेटियों का अकाउंट खोल सकता है,

सुकन्या समृद्धि योजना मे निवेश करने के 15 वर्ष के बाद परिवार अपनी बेटी की शादी या फिर शिक्षा के लिए निवेश किये गए पैसो को ब्याज साहित निकाल सकता है। केवल 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी का अकाउंट Sukanya Samriddhi Yojana के तहत खोला जायेगा।

ब्याज मे बढ़ोतरी के बाद इतना मिलेगा रिटर्न

सरकार ने ब्याज मे बढ़ोतरी की है जिसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना मे निवेश करने के बाद ब्याज अधिक मिलेगा अब नये नियमों के अनुसार Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 8.2% का ब्याज सालाना मिलेगा। जबकि 3 साल की डिपाजिट राशि पर 8.1% ब्याज इस योजना के तहत मिलेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana की पुरानी ब्याज दर के अनुसार 8% का ब्याज हर साल सरकार के द्वारा योजना के तहत दिया जाता था।

भारत की सरकारी एफडी स्कीम और मिलने वाला ब्याज

भारत सरकार के द्वारा भी नागरिकों को आर्थिक विकास के लिए अनेक प्रकार की एफडी स्कीम चलाई जाती है जिसमे ब्याज दर इस प्रकार से मिलती है।

Sukanya Samriddhi Yojana8.2% ब्याज 
पोस्ट मंथली इनकम स्कीम 7.4% ब्याज 
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम (1 साल)6.9% ब्याज 
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम (2 साल)7% ब्याज 
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम (3 साल)7.1% ब्याज 
किसान विकास पत्र स्कीम 7.5% ब्याज 
पब्लिक प्रोवाडीइंट फण्ड 7.1% ब्याज 
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.2% ब्याज 
Sukanya Samriddhi Yojana

इसे पढ़े – स्कूल शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए दिशा निर्देश, जानिए किन पहलुओं पर हुई चर्चा

Cibil Score: अच्छा सिविल स्कोर होने पर भी हो सकता है आपका लोन रिजेक्ट, जानिए क्या होता है असली कारण

Share On
Emka News
Emka News

Emka News पर अब आपको फाइनेंस News & Updates, बागेश्वर धाम के News & Updates और जॉब्स के Updates कि जानकारी आपको दीं जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *