Bageshwar Dham:कांग्रेस ने किया बाबा बागेश्वर के मुंबई मे लगने वाले दरबार का विरोध,CM शिंदे को लिखी रोकने को चिट्ठी
बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार कल लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है,जिसमे महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने उन पर हमला बोल दिया है, बाबा बागेश्वर का दरबार 18 और 19 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई मे सजने वाला है,
जिसको लेकर पहले से ही विरोध प्रदर्शन शुरुआत हो गया, जिसको लेकर कांग्रेस ने बागेश्वर सरकार के दरबार का रोकने के लिए महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखी है।
Contents
क्या लिखते है नाना पटोले चिठ्ठी मे देखिये एक नज़र मे
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले अपनी चिट्ठी मे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार का विरोध करते हुए लिखते है की ” महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले और संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को इज़ाज़त नहीं मिलनी चाहिए,
अगर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को इज़ाज़त दी गयी तो जनता की भावनाओं से खिलवाड़ होगा। ऐसे मे मेरी सरकार से विनती है ऐसे बाबाओं के कार्यक्रम को इज़ाज़त ना दी जाये”
ऐसा नाना पटोले ने अपनी चिट्ठी के माध्यम से शिवसेना सरकार से धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को रोकने की गुहार लगाई।
महाराष्ट्र मे पहले भी हो चूका है विवाद
हम आपको बता दे की बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र का इस साल का लगातार दूसरा दौरा है, शास्त्री जी का पहला आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर हुआ था जहाँ पर अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोपा लगाया था
और अब लगभग दो महीने बाद पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी फिर से महाराष्ट्र की गलियों मे जा रहे भी जहाँ पर उनका कार्यक्रम आयोजित होने के पहले ही प्रदेश कॉंग्रेस ने उन पर सवाल खड़े कर दिए है जिससे फिर से विवादित स्थिति बनते नज़र आ रही है।
पड़ सकता है मध्यप्रदेश के चुनाव पर असर
जैसा की हम सबको पता ही है की मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव मे महज चंद महीने बाकि है और बागेश्वर धाम का शक्तिपीठ मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले मे पड़ता है और पुरे मध्यप्रदेश मे अब बाबा बागेश्वर के समर्थक बहुत अधिक संख्या मे होते जा रहे है अगर ऐसे मे बागेश्वर सरकार कांग्रेस का विरोध कर देती है
तो एक बड़ा राजनैतिक नुकसान कॉंग्रेस को भुगतना पड़ सकता है और चुनाव मे उनकी कट्टर प्रतिद्वन्दी भाजपा उनसे चुनाव जितने की होड़ मे आगे जा सकती है। अब देखना यह होगा की महाराष्ट्र मे कांग्रेस के इस विरोध का बागेश्वर धाम द्वारा क्या उत्तर दिया जाता है।

कमलनाथ गए थे बागेश्वर धाम
जहाँ कांग्रेस ने महाराष्ट्र मे बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर विरोध किया है तो वही कुछ दिन पहले कांग्रेस के प्रमुख नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेने को बागेश्वर धाम गए थे।
ऐसे मे जहाँ कांग्रेस द्वारा एक ओर बागेश्वर सरकार का अपमान किया जा रहा है वही दूसरी तरफ उनका सम्मान किया जा रहा, इस तरह के व्यहार से कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र का प्रमाण दे रही है।