Bageshwar Dham: मुंबई मे दो दिन का दिव्य दरबार लगायेंगे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, क्या लगायेंगे श्याम मानव की अर्जी 

Emka News
4 Min Read
emka news whatsapp group

मुंबई मे दो दिन का दिव्य दरबार लगायंगे बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री,क्या लगायेंगे श्याम मानव की अर्जी 

inline single

बागेश्वर धाम के पिठाधिश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर चैनल के माध्यम से ऐलान करके इस बात की पुष्टि कर दी है की वह महाराष्ट्र के मुंबई मे दो दिन का दिव्य दरबार लगायंगे,

दरबार किस दिन लगेगा, कितने बजे से लगेगा, कहाँ पर लगेगा इन सभी जानकारीयों को नीचे हमने अपने लेख मे लिखा हुआ तो जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख पर अंत तक बने रहे।

Bageshwar Dham:किस दिन लगेगा दरबार

अगर आप भी इंटरनेट पर यह सर्च कर रहे है की पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार मुंबई मे कब लगेगा तो हम आपको बता दे की बागेश्वर धाम ने इसकी पुष्टि कर दी है मुंबई मे 18 मार्च 2023 और 19 मार्च 2023 को दरबार लगेगा।

inline single

जिसमे 18 मार्च को महादिव्य दरबार और 19 मार्च को दिव्य दरबार लगेगा।

Bageshwar Dham: क्या है समय

आपको बता दे की दोनों दिन का दिव्य दरबार एक ही समय पर शाम को 4 बजे से लगना प्रारम्भ होगा, जिसके बंद होने का कोई निश्चित समय नहज रहेगा धाम के अनुसार शाम 4 बजे से हरी इच्छा मतलब जब तक भगवान चाहेंगे तब तक दरबार का समय रहेगा।

inline single

Bageshwar Dham:क्या है स्थान

बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के दो दिन के दिव्य दरबार को मुंबई के सेंट्रल पार्क मैदान मे सजाया जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण बागेश्वर धाम के यूट्यूब चैनल व संस्कार चैनल द्वारा लाइव प्रसारण मुंबई से होगा।

Bageshwar Dham:क्या लगायेंगे श्याम मानव की अर्जी

हम आपको बता दे की कुछ महीनों पहले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी राम कथा करने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर गए थे, जहाँ अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने उन पर पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था और साथ मे यह चैलेंज भी दिया था

inline single

की अगर वह मेरे द्वारा भेजे गए दस लोगो की व्यक्तिगत जानकारी पहले अपने पर्चे पर लिख लेते है तो मै उन्हें इनाम मे 30 लाख रूपये दूंगा। अब ऐसे मे यह प्रश्न लोगो के मन मे जरूर उठ रहा होगा की क्या वह श्याम मानव के चेलेंज का जवाब देने मुंबई दरबार लगाने जा रहे है।

तो हम आपको बता दे की गुरुदेव जी महाराज जी का ऐसा कोई उदेश्य या भाव नहीं है उन्होंने मुंबई के दिव्य दरबार की घोषणा बहुत पहले कर दी थी और एक न्यूज़ इंटरव्यू मे यह भी बता दिया था की वह नागपुर का विषय था और हम ऐसे छोटी छोटी बातो पर ध्यान नहीं देते है इसके लिए कानून और संविधान अपना काम कर रहे है।

inline single
Bageshwar Dham: मुंबई मे दो दिन का दिव्य दरबार लगायेंगे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, क्या लगायेंगे श्याम मानव की अर्जी 
Bageshwar Dham: मुंबई मे दो दिन का दिव्य दरबार लगायेंगे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, क्या लगायेंगे श्याम मानव की अर्जी 
Bageshwar Dham:करेंगे सनातन का प्रचार

हिन्दू राष्ट्र की हुंकार भरने वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मुंबई मे दो दिन के दरबार लगाने के साथ 19 मार्च को सनातन पर चर्चा भी करेंगे इसकी जानकारी भी ट्विटर पर लिखी हुयी है।

WPL RCBW vs UPW Full Highlight

inline single

लाडली बहना योजना के लिए समग्र id मे आधार कार्ड eKYC कैसे करें ?

Share This Article
Follow:
Emka News
1 Comment