Bageshwar Dham: क्या धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जैसे पर्चा बनाना अब बन गया है एक ट्रेंड, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य ने भी लगाया दिव्य दरबार 

Emka News
4 Min Read
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य ने भी लगाया दिव्य दरबार 
emka news whatsapp group

Bageshwar Dham: क्या धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जैसे पर्चा बनाना अब बन गया है एक ट्रेंड,धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य ने भी लगाया दिव्य दरबार

inline single

आज के समय मे बागेश्वर सरकार के पिठाधिश्वर कहे जाने वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कौन नहीं जानता, आज उनके चाहने वालो की संख्या लाखो मे है और रोज इसमें बदौत्तरी होती जाती है और ऐसा हो भी क्यों ना धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जिस तरह का जनकल्याण का काम कर रहे है उससे सिर्फ वो ही नहीं बल्कि कोई भी प्रसिद्धी पर सकता है लेकिन उसके लिए उनके जैसा तप भी होना जरुरी है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अपने चमत्कारो और हिन्दू राष्ट्र को लेकर अक्सर सुर्खियों मे आते रहते है।

इसी दौरान मध्य प्रदेश मे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की तरह मध्यप्रदेश के एक ओर पंडित हनुमंत दास ने जूनापानी के पास हनुमान मंदिर मे दिव्य दरबार सजाया जिसमे ठीक उसी तरह जिस तरह पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लोगो की समस्याओ को पर्चे मे लिख कर उन परेशनीयों का समाधान करते है।

Bageshwar Dham: क्या पर्चा बनाना बन गया है एक ट्रेंड

हम आपको बता दें की पर्चा बना कर लोगो के मन की बात या परेशानी को लिखकर उसकी समस्याओ का समाधान करने जैसे वीडियो सबसे पहले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सोशल मीडिया पर आये थे।

inline single

लेकिन जैसे ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आने शुरु हुए उसके बाद लगातार कोई ना कोई ऐसे बाबा जरूर आते है जो इस तरह का काम करने दावा बागेश्वर सरकार से पहले करने का दावा करते है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बाद पंडोकर सरकार ने पर्चा बनाने का दावा किया,

उसके बाद एक करोली सरकार के नाम से जाने- जाने वाले बाबा ने भी लोगो के मन की बात बताना शुरुआत किया और अब एक और खबर सामने आयी है जिसमे मध्यप्रदेश के हनुमंत दास जिन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जैसा दिव्य दरबार लगाकर पर्चे पर लोगो के मन की बात लिखी।

inline single

Bageshwar Dham: कौन है ये बाबा

दिव्य दरबार लगाने वाले इन नये बाबा का नाम हनुमंत दास सेनिल है वह गुना जिले के राघोगड़ के रहने वाले है, हनुमंत दास ने बताया की वह बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य है उन्होंने अशोकनगर मे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री  से गुरू दीक्षा ली है,

जिसके बाद उनके ऊपर हनुमान जी कृपा हुयी दिव्य दरबार लगाया हनुमंत दास ने कहा की मै राघोगढ़ मे मंशापूर्ण मंदिर मे पिछले डेढ़ साल से दरबार लगाते आ रहा हू। अब पहली बार उन्होंने अपने जिले के बाहर राजगढ़ मे अपना पहला दिव्य दरबार लगाया है।

inline single
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य ने भी लगाया दिव्य दरबार 
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य ने भी लगाया दिव्य दरबार पर्चा

लाडली बहना योजना के लिए ऐसे करें e-kyc का स्टेटस चेक 2023

Bageshwar Dham: जब बागेश्वर के दरबार मे आया एक वैज्ञानिक, जानिए क्या कहा उसने धीरेन्द्र शास्त्री जी से

inline single
Share This Article
Follow:
Emka News
Leave a comment