कौन है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सम्पूर्ण जीवन परिचय

कौन है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सम्पूर्ण जीवन परिचय।। Kon h pandit Dhirendra Krishna Shashtri। Pandit Dhirendra Krishna Shashtri sampurna jivan parichay 

हेलो दोस्तों! आज हम आपसे बात करने जा रहे हैं बागेश्वर धाम के महंत पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में इसमें हम आज आपको बताने वाले हैं कि आखिर कौन है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संपूर्ण जीवन परिचय आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे। कौन है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज आज हम आप से उनसे जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं। तो पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख पर अंत तक जरूर बने रहें तो चलिए शुरू करते हैं।

“पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री “ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज उनके बारे में कौन नहीं जानता शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम पता ना हो, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम अभी आम इंसानों में ना होकर एक बहुत बड़े सन्यासी और लोगो के मध्य भगवान के रूप में जाने जाना वाला नाम बन गया है और हो भी क्यों ना जिस तरह से वह गरीबो के हित मे लगातार काम कर रहे है उसके लियें उनकी प्रशंसा हर जगह हो रही है उनके द्वारा किया जाने वाला हर एक काम लोगो को बहुत पसंद आता है। लेकिन बहुत से लोग है जो पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का सिर्फ नाम जानते है उनके मन मे प्रश्न उठ रहा है की आखिर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री है कौन तो अब आज हम आपको बताने वाले है की आखिर कौन है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कौन है( Who is Pandit Dhirendra Krishna Shashtri)

अब हम आपको बता दें की पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मध्यप्रदेश के ग्राम गड़ा मे स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित या पुजारी है उन्हें इस धाम के पिठाधिश्वर के नाम से भी जाना जाता है, कुछ लोग पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भगवान का एक रूप भी मानते है उन पर भारत के अनेक लोगो का विश्वास है की वह एक भगवान रूपी संत है। सामान्य रूप से उनको लेकर बाते कही जाती है की वह एक चमत्कारी है क्यूंकि वह भक्तो की अर्जी बागेश्वर धाम मे लगवाते है और उसके बाद जिस भी व्यक्ति की अर्जी लगती है उनकी समस्या को वह पहले से पर्चे पर लिख लेते है और उसके बाद उनकी समस्याओ का समाधान करते है।

बागेश्वर सरकार के नाम से जाने, जाने वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की मुलरूप से अब पहचान एक प्रसिद्ध कथावाचक के रूप मे है। अभी वर्तमान मे देखा जाये वह भारत के सबसे महगे कथवाचक है।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का निजी परिचय

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म 5 जुलाई 1996 को छतरपुर मे स्थित एक छोटे से गाँव गड़ागंज मे हुआ था, जहाँ पर वर्तमान मे बागेश्वर धाम स्थित है वहाँ पर भगवान शिव और बालाजी हनुमान जी का प्राचीन मंदिर भी स्थित है। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की का बचपन या बाल्य कल अपने गाँव गड़ा मे ही बिता उनकी प्रारंभिक पढ़ाई गाँव के ही सरकारी स्कूल से प्रारम्भ हुयी। वर्तमान मे उनकी आयु अभी 27 वर्ष है और अभी उनका विवाह नहीं हुआ है।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का परिवार

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने बताया है की वह बहुत सामान्य से छोटे और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है,पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के परिवार मे कुल 5 सदस्य है जिसमे माता-पिता और एक छोटा भाई और बहन शामिल है। धीरेन्द्र शास्त्री के पिता का नाम रामकृपाल गर्ग है माता का नाम सरोज गर्ग है बहन का नाम रीता गर्ग है और छोटे भाई का नाम सालिग़राम गर्ग है। जिसमे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पिता पेशे से किसानी का काम करते थे उनकी माता ग्रहणी है। बहन का विवाह हो चुका है और पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री खुद एक कथावाचक और उनके छोटे भाई सालीगराम गर्ग भी उनके सहयोगी है।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की शिक्षा

हम आपको बता दें की पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गाँव के गड़ा से ही की है उन्होने  उच्चतम शिक्षा यानि की 12वी तक की पढ़ाई अपने गाँव से ही की है। इसके बाद B.A मे स्नातक की शिक्षा को पूर्ण किया हुआ है।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का अध्यात्मिक जीवन 

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का आध्यात्मिक जीवन बहुत ही कठिन रहा है उन्होंने बहुत ही कठिन परिस्थितियों मे अपना जीवन गुजरा है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपने आध्यात्मिक जीवन के बारे मे कहा है की उनको अपने दादा गुरुजी से आध्यात्म की प्राप्ति हुयी है। उनके पास आज जो भी सिद्धयां है वह उन्हें उनके दादा गुरूजी ने प्रदान की है। जिसके बाद पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम ग्राम गद्दागंज मे दरबार लगाना शुरु किया। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी जगद्गुरु रामभद्राचार्य को अपना गुरू मानते है अपने आप को उनका शिष्य मानते है स्वयं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी धीरेन्द्र शास्त्री जी को अपना शिष्य बताने की घोषणा की थी।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

कितनी संपत्ति है शास्त्री जी के पास

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की अगर हम नेट वर्थ की बात करें तो करीब 6 से 7 लाख रूपये उनकी मासिक आय बताई जाती है और उनकी वर्तमान जानकारी के अनुसार कुल नेट वर्थ करीब 19 करोड़ रूपये है।

इसके अलावा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का बागेश्वर धाम के नाम से खुद का यूट्यूब चैनल भी है जिससे वह महीने मे हजारों डॉलर कमाते है। यहाँ हम आपको बता दें की उनकी आय का पक्का विवरण आपको नहीं दें रहे है प्राप्त जानकारी के अनुसार ही हम आपको यह बता रहे है।

क्यों इतने लोकप्रिय है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर वाले बाबा के नाम से जाने, जाने वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अब अक्सर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनल पर सुर्खियों मे बने रहते है। अब आपको लग रहा होगा की आखिर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी क्यों इतने अधिक लोकप्रिय है। तो हम आपको बता दें की पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अपने दिव्य दरबार लगाने के कारण सबसे पहले लोगों के मध्य चर्चा का विषय बने थे, लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो रहा था की कैसे कोई भी पंडित किसी के मन की बात को जान सकता है और इन समस्याओं का समाधान भी कर सकता है।इसी विषय को लेकर लोग बागेश्वर धाम जाने लगे और जब साक्षात् इस बात की पुष्टि कर ली तो यकीन भी लोगों का बढ़ गया। इसी वजह से वह सबसे पहले सुर्खियों मे आये।

इसके अलावा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अब हिन्दू राष्ट्र के एजेंडे को लेकर न्यूज़ चैनल से लेकर हर जगह लोकप्रियता का विषय बने हुए है।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री विवाद

ऐसा नहीं है की इस सफर के दौरान पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को बहुत आसानी गयी हो। आपने यह कहावत तो जरूर सुनी होंगी की “जब नाम होगा तो बदनाम तो होंगे ही “ यह कहावत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर भी कुछ हद तक सही ही बैठती है. क्योंकि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को अपने इस दिव्य दरबार मे लोगो की मन की बात जानने के ऊपर कई विवाद भी निकाल कर सामने आये थे।

शास्त्री जी के ऊपर सबसे पहले आरोप नागपुर मे कथा के दौरान अंधविश्वास निर्मूलन समिति के अध्यक्ष के द्वारा लगाये गये, इसमे उन्होंने शास्त्री जी पर आरोप लगाये की वह लोगों मे अंधविश्वास फैला रहे है और इसको बढ़ावा दें रहे है। श्याम मानव ने आरोप लगाते हुए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को चुनौती भी दीं की अगर वह मेरे मन की बात और एक कमरे रखी कुछ वस्तुओं के नाम बता दें तो मैं मान लूंगा वह सही है और उन्हें इनाम मे 30 लाख रूपये भी देंगे। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों मे आ गये हालांकि शास्त्री जी ने श्याम मानव की इस चुनौती को स्वीकार भी किया और उन्हें अपने दिव्य दरबार मे अर्जी के लिए बुलाया भी। कुछ समय बाद इस विवाद लेकर जाँच भी हुयी और 25 जनवरी 2023 को नागपुर पुलिस के द्वारा इस मामले मे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को क्लीन चिट भी दें दीं।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से जुड़ी मुख्य बातें

बागेश्वर सरकार के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से जुडी मुख्य बातों को नीचे बिन्दुओ मे जानिए।

  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर के ग्राम गड़ा गंज मे हुआ।
  • उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग है, जो पेशे से किसान थे।
  • उनकी माताजी का नाम सरोज गर्ग है, जो की ग्रहणी का कार्य करती है।
  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी का नाम भगवानदास गर्ग है, इनसे ही उन्हें सिद्धियां प्राप्त हुयी।
  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी स्वयं वर्तमान मे एक कथावाचक है।
  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम के महंत पंडित और पिठाधिश्वर है।
  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अपने दिव्य दरबार और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के के मामले को लेकर चर्चा मे रहते है।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के ड्राइवर बने डॉ. विवेक बिंद्रा ओर लेके गए दिल्ली के इस्कॉन मंदिर | Iskon Temple Delhi Dheerendra shastri

Bageshwar Dham: पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के लिए मध्यप्रदेश की जगह उत्तराखंड पहुंच रहे है लोग, जानिए क्यू हो रहा है भ्रम

Faq