भारत के पास इतिहास रचने का मौका अगर चंद्रयान-3  सफल लैंडिंग करता है तो हो जाएगा इस ग्रुप में शामिल

भारत के पास इतिहास रचने का मौका अगर चंद्रयान-3  सफल लैंडिंग करता है तो हो जाएगा इस ग्रुप में शामिल

जैसा की हम सभी लोग जानते है की भारत एवं इसरो के चर्चित मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लैंडिंग कराने के लिए अपना मिशन लॉन्च किया था। अगर चंद्रयान-3 चांद पर  सफलतापूर्वक लैंडिंग कर लेता है। तो भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा इससे पहले केवल संयुक्त राज्य अमेरिका रूस एवं चीन ही चाँद पर पहुंच पाय है। यह हर भारतीय के लिए एक सम्मान की बात होगी।

अब तक केवल 3 देश ही कर पाए हैं चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारा चंद्रयान-3  कल शाम को चांद पर लैंडिंग करने वाला है। इससे पहले केवल तीन देश चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पाए हैं जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका रूस एवं चाइना शामिल है। अगर कल चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंडिंग करता है तो भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा। जोकि इसरो एवं भारत के लिए एक बड़ी बात होगी।

क्यों खास है यह मिशन भारत के लिये

अगर भारत का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर लेता है तो तो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन जाएगा जो कि यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा। क्योंकि इससे पहले कोई भी लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर पाया है. वहीं दूसरी और अगर चंद्रयान-3 सफल हो जाता है तो भारत के पास चांद पर वहां के वातावरण एवं वायुमंडल की समस्त जानकारी उपलब्ध होती रहेगी।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका अगर चंद्रयान-3  सफल लैंडिंग करता है

कब होगा लैंड चंद्रयान 3

इसरो ने चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च  किया था। लगभग 1 महीने के सफर के बाद चंद्रयान- 3 शाम 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी सतह पर सेफ लैंडिंग करने वाला है. अगर यह लैंडिंग सफल हो जाती है तो दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन जाएगा। लेकिन इसरो ने एक अपने बयान मे कहा था कि अगर कोई समस्या हुई तो  लैंडिंग डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Chandrayaan 3 नें चाँद की 25 km ऊपर से अभी अभी 3 फोटो भेजी

जल्दबाजी करना रूस पर पड़ा भारी, फैल हो गया चांद की सतह पर उतरने मे लूना-25