Bageshwar Dham: गुजरात मे हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे को लेकर बागेश्वर सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मीडिया से विस्तार से की बात

Bageshwar Dham: गुजरात मे हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे को लेकर बागेश्वर सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मीडिया से विस्तार से की बात

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा इन दिनों गुजरात के बड़ोदरा मे चल रही है, जहाँ पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार का कार्यक्रम भी आयोजित किया था, बागेश्वर सरकार ने इसी बीच मीडिया से भी कुछ समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात चित की जिस पर बहुत सारे मुद्दों पर विभिन्न न्यूज़ चैनलो के न्यू एंकरो ने बागेश्वर सरकार से अनेक मुद्दों पर प्रश्न किये जिनका जवाब भी बागेश्वर सरकार ने दिया। गुजरात की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय हिन्दू राष्ट्र रहा जिस पर अनेक प्रश्न मीडिया ने गुरूजी से पूछे।

हिन्दू राष्ट्र का एजेंडा अभी भी मीडिया के सवालों का एक मुख्य प्रश्न बना हुआ है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से न्यूज़ मीडिया का मुख्य मुद्दा हर बार भारत के हिन्दू राष्ट्र को लेकर बनता है। चलिए आंगे जानते है क्या बात हुयी बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की मीडिया से।

शास्त्री जी ने कई पहलुओं मे बताया हिन्दू राष्ट्र का मतलब

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेस वार्ता मे बात करते हुए न्यूज़ मीडिया को कई अर्थो मे हिन्दू राष्ट्र का मतलब समझाया, प्रत्येक बिन्दुओ के माध्यम से हम आपको बताते है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के अनुसार हिन्दू राष्ट्र का मतलब.

  • हिन्दू राष्ट्र का मतलब है सामाजिक समरसता।
  • हिन्दू राष्ट्र का मतलब है सभी पंथ वैचारिक मतभेद को अलग करके राष्ट्रीय उत्थान के लिए कार्य करें।
  • हिन्दू राष्ट्र का अर्थ है जातिवाद की कुरीतिओं को दूर करना, जिससे इन पर राजनैतिक रोटियां ना सेंकी जाये।
  • हिन्दू राष्ट्र का मतलब है भारत के मंदिरो का धन सनातन के प्रचार के लिए किया जाये।
  • हिन्दू राष्ट्र का मतलब है राम की यात्रा पर पत्थर फेंकने वालो को देश मे ना रहने दिया जाये.
  • रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वालो को भारत मे ना रहने दिया जाये।
  • हिन्दू राष्ट्र का मतलब प्रत्येक व्यक्ति को परम स्वतंत्रता प्रदान करना।

इन सभी पहलुओं मे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने हिन्दू राष्ट्र का मतलब समझाया और बताया की भारत मे राम के काम मे किंचित मात्रा भी बाधा नहीं आएगी अगर भारत एक हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा,इसलिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार भारत एक हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए।

Bageshwar Dham
गुजरात मे हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे को लेकर बागेश्वर सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत हिन्दू राष्ट्र कैसे होगा

इसके बाद जब मीडिया के एंकरो ने उनसे प्रश्न किया की गुरूजी आप हमें यह बताये भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है तक भारत हिन्दू राष्ट्र कैसे बनेगा। इस पर शास्त्री जी ने जवाब दिया की इसके लिए भारत का प्रत्येक हिन्दू जागेगा और जब 2 से 3 प्रतिशत हिस्सा जब यह मांग करने लगेगा तब भारत एक हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा,

इस बार इसी मे और जोड़ते हुए पंडित शास्त्री जी ने यह भी कहा की कुछ दिनों के अंदर प्रत्येक हिन्दू अपनी बहन बेटियों को लव-जिहाद से बचाने के लिए हिन्दू राष्ट्र की मांग अवश्य करेगा और अगर ऐसा नही करेगा तो जैसा अभी हालही मे साक्षी के साथ हुआ है वैसा ही आपकी या किसी की भी बहन के साथ हो सकता है।

Bageshwar Dham: साक्षी हत्याकांड पर आ गया पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी का ब्यान कह दी यें बड़ी बाते

Bageshwar Dham: बांग्लादेश की एक मुस्लिम महिला हुयी पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दीवानी