शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को लेकर किये बड़े-बड़े ऐलान, देखिये सभी घोषणाएं

शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को लेकर किये बड़े-बड़े ऐलान, देखिये सभी घोषणाएं 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव को आते देखते हुए मध्यप्रदेश मे बहुत-बहुत बड़ी घोषणाओ को कर रहे है। जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा सभी नौकरी मे काम कर रहे स्थाई और आस्थाई कर्मचारी के वेतन बढ़ाना भी शामिल है।

कुछ ही समय पहले हमने देखा था की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को लेकर बहुत बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। जिसमे मुख्य रूप से था अथिति शिक्षकों के वेतन मे दोगनी वृद्धि करना ताकि सभी को एक नियमितीकरण प्राप्त हो सके। अब इसी सन्दर्भ को फॉलो करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एक और बड़ी घोषणा कर दीं गयी है। जिसमे उन्होंने अब प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के वेतन को भी सीधे दोगुना कर दिया है। इसके अलावा उससे सम्बंधित और अन्य बड़ी घोषणाओ को शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गयी। नीचे देखिये पूरी खबर को की पत्रकारो के लिए क्या-क्या घोषणा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा, आइये जानते है।

क्या कहा सीएम शिवराज ने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार समागम कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के पत्रकारों ने लोकतंत्र की सेवा की है और उनकी सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है। पत्रकारों ने लोकतंत्र की सेवा पूरी तरह से निस्वार्थ भाव से लगातार की है जिसके लिए उनकी अहमियत को समझना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए आज हम इस कार्यक्रम मे पत्रकारो के लियें कुछ घोषणा कर रहे है।

पत्रकारों के लिए की गयी घोषणाएं

कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश मे आयोजित पत्रकार समागम कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं जो की नीचे कुछ इस प्रकार से है।

  • मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मतलब जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक हो गई है उनके सम्मान निधि की राशि हर माह 10000 से बढ़ा कर ₹20000 प्रति माह की जाती है।
  • सम्मान निधि की राशि को प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने के बाद पत्रकार के परिवार या पत्नी को ₹800000 का भुगतान सरकार के द्वारा किया जाएगा।
  • पत्रकारों के लिए मकान बनवाने के लिए लोन की राशि 25 लख रुपए से बड़ा कर 30 लख रुपए की जाती है।
  • पत्रकार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जो लोन लेंगे उसके ब्याज का 5 साल तक भुगतान राज्य सरकार के द्वारा किया जाएगा।
  • बीमा कंपनी द्वारा बढ़ाई गई राशि का भुगतान भी सरकार के द्वारा बहन किया जाएगा। साथ में बीमा प्रीमियम की अंतिम दिनांक को बढ़ाकर 25 सितंबर 2023 किया जाता है।
  • पत्रकारों को पहले बीमारी होने पर दी जाने वाली राशि ₹20000 थी जिसे आप बढ़ा कर ₹40000 किया जाता है। अधिक गंभीर बीमारी होने यह राशि ₹50000 से लेकर ₹100000 तक भी दी जा सकती है।
  • मध्य प्रदेश की जनसंपर्क विभाग के छोटे काशन के पत्रकारों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देने का कार्य भी मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाएगा।
  • भोपाल में बनाए गए नवीन पत्रकार भवन को स्टेट मीडिया का दर्जा भी दिया जाएगा।
  • पत्रकारो के लिए जिला स्तर पर सरकार के द्वारा जमीन आवंटन की दिशा मे भी कार्य किया जायेगा।
शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को लेकर किये बड़े-बड़े ऐलान, देखिये सभी घोषणाएं

इस तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए इस तरह की बड़ी-बड़ी घोषणाएं की है, जिसके बाद पत्रकार वर्ग मे ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है।

Ladli Behna Yojna 3.0: लाडली बहन योजना के तीसरे चरण में सिर्फ अपनी महिलाओं को बस क्यों मिल रहा है आवेदन करने का मौका

अब QR कोड को स्कैन कर के ATM से निकाल सकेंगे पैसे, देखिये पूरी प्रोसेस को सिर्फ दो मिनिट मे

Share On
Emka News
Emka News

Emka News पर अब आपको फाइनेंस News & Updates, बागेश्वर धाम के News & Updates और जॉब्स के Updates कि जानकारी आपको दीं जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *