इंदौर के लिए गौरव की बात मिला देश में नंबर वन स्मार्ट सिटी का अवार्ड

इंदौर के लिए गौरव की बात मिला देश में नंबर वन स्मार्ट सिटी का अवार्ड

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को देशभर की स्मार्ट सिटी मे हुए सर्वे के अनुसार इंदौर इंदौर को  बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया गया है। जोकि मध्य प्रदेश एवं इंदौर के लिए गौरव की बात है। इंदौर को सात अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अन्य नगरों को भी अन्य क्षेत्रों में अवार्ड दिए गए हैं। मध्य प्रदेश को  भारत का बेस्ट स्टेट अवार्ड से नवाज़ा गया है।

इंदौर के लिए ऐतिहासिक पल 

आज इंदौर के लिए ऐतिहासिक पल है  क्योंकि मध्य प्रदेश का वह प्रथम जिला होगा जिसने बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड जीता है। इसके अलावा इंदौर को सात अलग-अलग क्षेत्र में कई अवार्ड दिए गए हैं। जिसमें इकोनॉमी के लिए,सैनिटाइजेशन के लिए,वाटर हार्वेस्टिंग के लिए,  आदि क्षेत्रों में अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एवं इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ घोषित किया गया है ।

राजधानी भोपाल एवं मध्य प्रदेश को भी इस सर्वे में मिले अवार्ड

देश भर में हुए सर्वे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भी वाटर सप्लाई सिस्टम को पहला स्थान मिला है एवं वही ऐतिहासिक धरोहर में उसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।  स्मार्ट सिटी भोपाल को दो अवॉर्डों से नवाजा गया है। वही मध्य प्रदेश को बेस्ट स्टेट की अवार्ड से  सम्मानित किया गया है।

indore

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

जैसे ही इंदौर एवं मध्य प्रदेश को को इन अवॉर्डों से नवाजा गया राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट में राज्य के समस्त निवासियों को बधाई दी और साथ में कहा कि मध्य प्रदेश लगातार इतिहास रच रहा है। एवं इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा इंदौर देश की सबसे स्मार्ट सिटी है।

Damoh Mandi Bhav: MP Mandi Bhav Today। आज का मंडी भाव 26 अगस्त

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक बार फिर दिखाई सख़्ती, लगाया इन पांच बैंको भारी ज़ुर्माना