Bageshwar Dham: 7 मई से फिर पहुंचेंगे बागेश्वर सरकार मुंबई मे, 3 दिनों की हनुमंत कथा
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने एक बार फिर मुंबई मे दिनों की हनुमंत कथा का आयोजन करने का फैसला लिया है,पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का मुंबई का यह इस साल का लगातार दूसरा दौरा है इसके पहले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुंबई मे 2 दिन का दिव्य दरबार लगाया था इस दिव्य दरबार मे लाखो की संख्या मे लोग पहुंचे थे।
Bageshwar Dham: 3 दिन होंगी श्री हनुमंत कथा
इस बार बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी मुंबई मे 3 दिन तक हनुमंत कथा करेंगे। इस कथा आयोजन 7 मई से 9 मई तक पूर्व ठाणे मुंबई मे प्राचीन शिव मंदिर अम्बरनाथ मे किया जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण संस्कार टीवी और बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिसियल चैनल रोज शाम चार बजे से होगा।
Bageshwar Dham: वीडियो जारी कर दीं जानकारी
इस बात की जानकारी पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं एक वीडियो जारी करते हुए बताई, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की मुंबई मे 3 दिन की हनुमान कथा का आयोजन ठाणे मुंबई मे 7 मई से 9 मई तक किया जायेगा।

जिसके आयोजन का कार्य भार बागेश्वर धाम शिष्य मण्डल मुंबई महाराष्ट्र के अधीन होगा। जिसकी शुरुआत 7 मई को भव्य शोभा यात्रा के साथ होंगी।
Bageshwar Dham: 8 मई को लगेगा दिव्य दरबार
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की 3 दिन की हनुमान कथा के बीच एक दिन का दिव्य दरबार भी लगाया जायेगा। जो की 8 मई को पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी लगायेंगे यह दिव्य दरबार मुंबई मे बिना किसी टोकन और नम्बर के लगाया जायेगा।
बागेश्वर सरकार और करौली सरकार दोनों मे कौन है ज्यादा शक्तिशाली, जानिए यहाँ खबर
Bageshwar dham katha fees|बागेश्वर धाम कथा की फीस कितनी लेते है
Please help me brother kal kitne baje Divya Darbar lagega mai bahut taqlif me hu please help me
आज शाम 4 बजे से दरवार लगेगा