WPL 2023: मुंबई जीता फाइनल,अब जानिए किस खिलाडी के खाते मे आया कौनसा अवार्ड
ये तो हम सबको पता ही है की विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का समापन हो गया है जिसका फाइनल मैच 26 मार्च 2023 को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। जिसमे मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था,
इस मैच मे दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 131 रनो का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर मे अपने 7 विकेट बचाकर हासिल कर लिया था और ख़िताबी टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया इस मैच मुंबई की नेट स्किवर ब्रन्ट को मैच का हीरो घोषित किया गया था।
लेकिन क्या आपको पता है की इस टूर्नामेंट मे किस खिलाडी के खाते मे कोनसे अवार्ड आये है अगर नहीं चलिए जानते है विमेंस प्रीमियर लीग किसको मिला कोनसा अवार्ड।
WPL 2023 अवार्ड विनर प्लेयर्स
इसमें हम आपको बताने जा रहे है WPL 2023 के मुख्य अवार्ड्स किस खिलाडी और किस टीम ने जीते है, पूरी खबर के लिए हमारे लेख पर अंत तक जाये।
प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट
मुंबई इंडियंस की हेली मैथयूज ने इस पुरे टूर्नामेंट मे कमाल का प्रदर्शन किया उन्होंने इस लीग मे बल्ले और गेंद दोनों से दर्शकों का दिल जीत लिया हेली मैथयूज ने 10 मैचों मे 271 रन बनाये और साथ ही 16 विकेट भी लिए इसलिए उन्हें इस टूर्नामेंट मे मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ऑरेंज कैप विनर
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग ने विमेंस प्रीमियर लीग मे सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज केप पर अपना कब्ज़ा जमा लिया, मैग लेनिंग ने 9 मैचों मे 345 रन बनाये।
पर्पल केप विनर
इस टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट की विजेता हेली मैथयूज ने पर्पल केप पर भी अपना कब्ज़ा जमाया, हेली मैथयूज को इस लीग मे 10 मैचों मे 16 विकेट लिए।
कैच ऑफ़ दी टूर्नामेंट
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का सबसे शानदार कैच लिया, कौर ने एलिमिनेटर मुकाबले मे शिलीप पर डाई लगाकर देविका वैध का सुपर कैच पकड़ा था।

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट
यस्तिका भाटिया इस लीग एमर्जिंग प्लेयर रही भाटिया ने 10 मैचों मे 214 रन बनाये।
6 करोड़ की प्राइज मनी जीती मुंबई ने
मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की विजेता टीम रही जिसके प्राइज के रूप मे उन्हें 6 करोड़ रूपये का इनाम मिला इसके अलावा दिल्ली को भी 3 करोड़ रूपये मिले।
Bageshwar Dham: क्या है हनुमान जी के आठ गुण, जानिए बागेश्वर धाम सरकार से