वराहमिहिर का जीवन परिचय 2023

Emka News
8 Min Read
वराहमिहिर का जीवन परिचय 2023

वराहमिहिर का जीवन परिचय 2023

inline single

प्रारंभिक जीवन

वरहमिहिर का जन्म ब्राह्मण परिवार 499 ईसवी में पांचवी छठवीं शताब्दी के लगभग माना जाता है वराहमिहिर का जन्म उज्जैन के पास में शिप्रा नदी के पास तब कपिथ्य नामक स्थान पर हुआ था।वराहमिहिर के पिता का नाम आदित्य दास था।

उनका परिवार ब्राह्मण होने के कारण उनके परिवार में नियमित रूप से पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्य होते थे। उनके पिता भगवान भास्कर जी के परम भक्त थे। वराहमिहिर बचपन से ही मेधावी एवं तेजस्वी बालक थे।

 वराहमिहिर बचपन से ही किसी भी काम को जल्दी सीख जाते थे। वह बचपन से ही वराहमिहिर तेज दिमाग वाले बालक थे। उन्होंने अपने पिता के संरक्षण रहकर ही ज्योतिषशास्त्र का गहन अध्ययन किया था बचपन की शिक्षा उन्होंने अपने पिता से ही प्राप्त की थी।

inline single

वराहमिहिर का कैरियर

 वराहमिहिर ने बचपन की शिक्षा पिता से प्राप्त कर आगे की शिक्षा के लिए वे अपनी युवावस्था में कुसुमपुर पटना गये। क्योंकि पटना बिहार उस समय शिक्षा का मुख्य केंद्र हुआ करता था और वहां पर नालंदा विश्वविद्यालय स्तिथ था।वहां पर उनकी मुलाकात खगोल वैज्ञानिक एवं महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी से हुई।

कहा जाता है कि वराहमिहिर ने आर्यभट्ट को अपना गुरु बना लिया और उनके द्वारा उच्च शिक्षा का अध्ययन करने लगे। आर्यभट्ट से ज्योतिष विद्या एवं खगोल विज्ञान के बारे में ज्ञान प्राप्त करने लगे और उन्होंने खगोल विज्ञान ज्योतिष विद्या को अपना आधार बना लिया।

inline single

 उस समय वहां पर बुद्ध गुप्त का शासन था। वहां के शासक बुद्ध गुप्त के अथक प्रयासों के द्वारा कला विज्ञान एवं संस्कृत केंद्रों का बढ़ावा मिला और वहां पर उनका संपर्क अनेक विद्वानों से होने लगा जिसके कारण उनका ज्योतिष ज्ञान भी बढ़ने लगा।

जब उनके खगोल एवं ज्योतिष ज्ञान के बारे में उज्जैन के शासक विक्रमादित्य चंद्रगुप्त (द्वितीय) को भी पता लगा तो वराहमिहिर को तुरंत विक्रमादित्य चंद्रगुप्त ने अपने राज दरबार में बुलवा लिया और उन्हें हनुमान अपूर्वक अपने राज दरबार के नवरत्नों में शामिल कर लिया।

inline single

वराहमिहिर की भविष्यवाणी 

 महाराजा विक्रमादित्य चंद्रगुप्त के राज दरबार में एक बार वराहमिहिर ने राजकुमार के बारे में भविष्यवाणी की थी। वराहमिहिर ने ग्रह नक्षत्रों के आधार पर राजा के पुत्र की मृत्यु भविष्यवाणी की थी। जिसमें उन्होंने बताया था। जब राजकुमार 18 वर्ष की उम्र के हो जाएंगे तो उनकी मृत्यु हो जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पुत्र की मृत्यु कोई टाल नहीं सकेगा। यह भविष्यवाणी सुनकर राजा चिंतित हुये और राजकुमार की देखरेख की विशेष व्यवस्था की। जिससे ताकि राजकुमार का स्वास्थ्य ना बिगड़े अर्थात बीमार ना हों। राजा के अनेक प्रयासों के बावजूद अपने पुत्र के प्राण नहीं बचा सके।

inline single

जिस दिन की वराहमिहिर ने भविष्यवाणी की थी

उसी दिन राजा विक्रमादित्य चंद्रगुप्त के पुत्र की मृत्यु हुई थी। महाराजा विक्रमादित्य ने भरे राज दरबार में कहा कि मेरी हार और आपकी जीत हुई है।

inline single

मिहिर ने राजा को बड़ी विनम्रता से जवाब देते हुये कहा कि महाराज मैं क्षमा चाहता हूं यह मेरी जीत नहीं है वल्कि यह तो असली में ज्योतिष विज्ञान की जीत है। मैंने तो ग्रह नक्षत्रों के आधार पर ज्योतिष गणना की थी। महाराजा विक्रमादित्य चंद्रगुप्त ने उनकी सटीक भविष्यवाणी से प्रसन्न होकर मिहिर को मगध साम्राज्य का बहुमूल्य सम्मान वराह से सम्मानित किया।

जिसके कारण तभी से मिहिर, वराहमिहिर के नाम से जाने जाने लगे और आगे चलकर वराहमिहिर के नाम से प्रसिद्ध हुये। उनके ज्योतिष विज्ञान एवं खगोल विज्ञान बड़े ज्ञाता एवं जानकर होने के कारण विक्रमादित्य चंद्रगुप्त द्वितीय अपने नवरत्नों में शामिल कर लिया।

inline single

 कृतियां

 बृहज्जातक,बृहत्संहिता, एवं पंच सिद्धांतिका उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। इन पुस्तकों में त्रिकोणमिति के महत्वपूर्ण सूत्र बड़े वर्णित है। पंच सिद्धांतिका में वराहमिहिर से पूर्व प्रचलित पाँच सिद्धांतों का वर्णन है। जिनमें पोलिस सिद्धांत, रोमक सिद्धांत,वशिष्ट सिद्धांत, सूर्य सिद्धांत तथा पितामह सिद्धांत।

 वराहमिहिर ने ‘बीज’नामक संस्कार का भी निर्देश किया है। इन्होने फलित ज्योतिष के लघु जातक, बृहज्जातक, बृहत संहिता, नामक तीन ग्रंथ भी लिखे बृहत्संहिता में वास्तु विद्या, भवन -निर्माण-कला, वायुमंडल, प्रकृती आदि के बारे में वर्णन किया गया है।

inline single

वराहमिहिर अपनी पुस्तक के बारे में कहते हैं कि ज्योतिष विद्या एक अथाह सागर है और हर कोई से इसे आसानी से पार नहीं कर सकता मेरी पुस्तक एक सुरक्षित नाव है, जो इसे पढ़ेगा वह इसे पार ले जायेगी। इस पुस्तक को ग्रन्थ रत्न की तरह समझा जाता है।

जिनमें प्रमुख कृतियां पंच सिद्धांतिका, बृहज्जातक, लघु जातक, बृहत्संहिता, टिकनिक यात्रा, योग यात्रा या स्वल्प यात्रा, वृहत् विवाह पटल,लघु विवाह पटल, कुतूहलमंजरी, दैवज्ञ बल्लभ, लग्नावाराहि आदि कृतिया प्रमुख है।

inline single

स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय 2023

आर्यभट्ट का जीवन परिचय 2023

 त्रिकोणमिति

वराहमिहिर ने त्रिकोणमिति के सूत्रों का भी प्रतिपादन किया है जिनमें sin2x+cos2x=1

sinx+=cos(pi/2-x)

inline single

1-cos2x/2 sin2क्

वराहमिहिर ने आर्यभट्ट प्रथम द्वारा प्रतिपादित ज्या सारणी को अधिक परिशुद्धता के साथ प्रतिपादित किया है।

inline single

 संख्या सिद्धांत

वराहमिहिर ने ‘संख्या सिद्धांत’ नामक ग्रंथ की भी रचना की है जिसके बारे में बहुत ही कम जानकारी है। इस ग्रंथ के बारे में संपूर्ण रुप से पूरी जानकारी नहीं  है क्योंकि इसका छोटा सा अंश एवं भाग प्राप्त हो पाया है। प्राप्त ग्रन्थ के अनुसार कुछ विद्वानों का कहना है कि उन्नत अंकगणित,त्रिकोणमिती के साथ-साथ कुछ अपेक्षाकृत संकल्पनाओं का वर्णन निहित है।

 प्रकाशिकी

प्रकाशिकी के क्षेत्र में वराहमिहिर का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके अनुसार परावर्तन कणों के प्रति प्रकिर्णन (back scattering) से होता है। उन्होंने अपवर्तन का भी वर्णन किया है।

inline single

 क्रमचय संचय

वराहमिहिर ने वर्तमान समय में पास्कल त्रिकोण के नाम से प्रसिद्ध संख्याओं की खोज की। इनका उपयोग वे द्विपद के गुणांकों की गणना के लिए किया करते थे।

 अंकगणित

 वराहमिहिर ने शून्य एवं ऋणात्मक संख्याओं के बीजगणितीय गुणों का वर्णन किया है।

inline single

 तथ्य

  • वरहमिहिर, महाराजा विक्रमादित्य चंद्रगुप्त द्वितीय नवरत्नों में एक थे।
  •  महाराजा विक्रमादित्य चंद्रगुप्त द्वितीय ने वराहमिहिर को अपने राज्य का विशेष चिन्ह वराह से सम्मानित किया था।
  •  विज्ञान के इतिहास में वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि कोई शक्ति ऐसी है जो चीजों को जमीन के साथ चिपकाये रखती है। आज उसी शक्ति को गुरुत्वाकर्षण बल के नाम से जाना जाता है।
  • वराहमिहिर ने पर्यावरण विज्ञान( इकालॉजी),जल विज्ञान ( हाइड्रोलॉजी), भूविज्ञान (जियोलॉजी) आदि के संबंध में कुछ विशेष महत्वपूर्ण टिप्पणियां की थी। उनका कहना था कि पौधे और दीमक नीचे जमीन के जल स्तर का संकेत करते हैं।

 मृत्यु

महान ज्योतिष विज्ञान एवं खगोल शास्त्री वराहमिहिर की मृत्यु 587 ईसवी में मानी जाती है। वराहमिहिर की मृत्यु के बाद ज्योतिष गणितज्ञ ब्रह्म गुप्त ग्रंथ ब्रह्मस्फुट सिद्धांत, खंड खाद्य, लल्ल सिद्धांत, वराहमिहिर के पुत्र पृथुयशा( होराष्ट पंच शिखा और चतुर्वेद पृथक दक स्वामी, भट्टोउत्पन्न, ब्रह्मदेव, श्रीमती आदि ने ज्योतिष शास्त्र  के संबंध में ग्रंथ लिखे हैं।

Share This Article
Follow:
Emka News पर अब आपको फाइनेंस News & Updates, बागेश्वर धाम के News & Updates और जॉब्स के Updates कि जानकारी आपको दीं जाएगी.
1 Comment